K.V.M Super Dad’s Premier League
Blazing Blasters Vs Super Strikers
हल्द्वानी : के . वी. एम. पब्लिक स्कूल, लामाचौड़ में गणतंत्र दिवस एक अनूठे अंदाज़ में मनाया गया, विद्यालय में अभिभावकों के लिए के . वी. एम. सुपर डैड प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया | ब्लेज़िंग ब्लास्टर टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया, जबकि टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने बैटिंग की| मैच में केतन भंडारी तथा मनीष बिष्ट ने अम्पायर की भूमिका निभाई | सुपर स्ट्राइकर्स टीम ने 230 रन बनाकर ब्लेज़िंग ब्लास्टर टीम टीम को 231 रनों का लक्ष्य दिया | सुपर स्ट्राइकर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब लिया | विजेता टीम को ट्रॉफी एवं कैश प्राइज दिया गया |


मैच में विद्यालय के मैनेजर भव्य भंडारी, प्रधानाचार्या श्रीमती चन्द्रकला अमोला ,के. वी. एम. हीरानगर के एकेडमिक डायरेक्टर श्री आर. सी. गुर्रानी , उपप्रधानाचार्या श्रीमती एकता साह, के. वी. एम. किड्स जोन, हीरानगर की मैनेजिंग डायरेक्टर भूमिका भंडारी उपस्थित रहे |विद्यालय के चेयरमैन श्री मंजुल भंडारी जी एवं श्रीमती कमलेश भण्डारी जी ने सभी को गंणतन्त्र दिवस की बधाईयाँ प्रेषित की है| के. वी. एम लामाचौड़ की प्रधानाचार्या ने अभिभावकों से साझा किया कि के. वी.एम लामाचौड़ अब सी. बी .एस सी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सीनियर सैकंडरी विद्यालय है। विद्यालय में सत्र 2025-26 से कक्षा ११ विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग एवं कला वर्ग के सभी विषयों के साथ शुरु की जायेगी। उन्होंने इस विद्यालय की इस उपलब्धि के लिये सभी छात्र-छात्राओं अभिभावक एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं को बधाई दी|


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल 
