Almora News: नोएडा की सडक़ों पर दौडऩे वाले पहाड़ के प्रदीप की किस्मत बदल चुकी है। वरिष्ठ पत्रकार और फिल्मकार विनोद कापड़ी द्वारा बनाया गया वीडियो देशभर में वायरल हुआ तो लोगों ने प्रदीप मेहरा की हौंसला अफजाई की। कई लोगों ने उनकी मदद को हाथ आगे भी बढ़ाये। क्रिकेट के खिलाडिय़ों से लेकर बॉलीवुड जगत तक के स्टारर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। इस बीच उन्हें मोहाली के (Minerva Academy) मिनर्वा सैन्य अकादमी से ऑफर आया तो प्रदीप मेहरा मना नहीं कर सकें, यह बुलावा उनके सपनों पर पंख लगाने जैसा था।
ज्वाइंन की मिनर्वा सैन्य अकादमी
अब प्रदीप मेहरा ने मोहाली की मिनर्वा सैन्य अकादमी (Minerva Academy) की सौ फीसदी स्कॉलरशिप के साथ अकादमी ज्वाइन करने का फैसला लिया। जिसके बाद प्रदीप अकादमी पहुंच गये। इसका वीडियो वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने एक बार फिर अपने ट्वीटर अकाउंट पर डाला। कापड़ी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदीप मेहरा को (Minerva Academy) अकादमी ज्वाइन करने का आमंत्रण दिया था। प्रदीप मेहरा ने उनसे संपर्क करके अकादमी ज्वाइन करने का निर्णय लिया।
तीन साल तक प्रदीप करेगा तैयारी
अब प्रदीप मेहरा 3 साल तक मिनर्वा अकादमी मोहाली (Minerva Academy) में ही रहकर पढ़ाई-लिखाई करेंगे, उनकी पढ़ाई लिखाई खाना.पीना तथा रहने का खर्च अकादमी के द्वारा ही उठाया जाएगा। अकादमी में रहकर प्रदीप मेहरा एसएसबी की तैयारी करेंगे और सैन्य अफसर बनकर ही अकादमी से बाहर आएंगे। (Minerva Academy) अकादमी के संचालक रणजीत बजाज का कहना है कि अकादमी को ज्वाइन करने के बाद प्रदीप मेहरा का फिटनेस टेस्ट लिया गया, जिसमें 50 ट्रेनी स्टूडेंट के बीच प्रदीप मेहरा ने टॉप फाइव पोजीशन में अपनी जगह बनाई। प्रदीप मेहरा के फिटनेस काफी अच्छी है। रंजीत मेहरा के अनुसार अकादमी पहले प्रदीप मेहरा को ग्रेजुएशन की पढ़ाई क राएगी तथा इसके साथ ही उन्हें सैन्य अफसर बनाने के लिए तैयार करेगी। अभी तक मिनर्वा अकादमी से हजारों सैन्य अफसर बन चुके हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
