हल्द्वानी- राज्य का युवा हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहा है। करियर में नाम कमाने के अलावा वह कई अन्य रोचक तरीकों से भी अपने साथ उत्तराखंड का नाम रौशन कर रहा है। खासकर स्कूल के बच्चे छोटी उम्र में कुछ कर गुजरने का माद्दा रखने लगे हैं। वह शुरुआत से ही खुद को अलग साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच भीमताल की दक्षिणा सिंह ने भाषा के क्षेत्र में कमाल कर एक खिताब अपने नाम किया है।
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल की कक्षा 4 छात्रा दक्षिणा सिंह को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्होंने भारत में सबसे कम समय में (सबसे तेज़ मात्र १ मिनट २२ सेकेंड) भारत के संविधान की प्रस्तावना, संविधान के कुल २२ अनुच्छेद एवं समस्त २२ भाषाओं को बोलने का रिकॉर्ड बनाया है।
उनकी इस कामयाबी के बाद घर पर खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासी घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं। वहीं स्कूल ने भी दक्षिणा सिंह को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। दक्षिणा सिंह ने छोटी सी उम्र में जो कार्य किया उसे प्रेरित होकर क्षेत्र करे अन्य बच्चे भी स्कूली पढ़ाई से अलग अपने रूचि पर काम करेंगे और खुद की पहचान स्थापित करेंगे। दक्षिणा सिंह को उनके इस रिकॉर्ड के लिए Khabar Pahad की टीम की ओर से हार्दिक बधाई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

