देहरादून : राजधानी देहरादून एक बार फिर फिटनेस के रंग में रंगने जा रही है। 15 फरवरी 2026 को सुबह 7:30 बजे परेड ग्राउंड में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 61वां एडिशन आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर देश के नामी खिलाड़ी, युवा और नागरिक एक साथ साइकिलिंग कर फिटनेस का संदेश देंगे।
इस बार का एडिशन खास इसलिए भी है क्योंकि यह कैंपस-फोकस्ड पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। देहरादून को फिटनेस और युवा ऊर्जा का वाइब्रेंट हब बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी बढ़ाएगी उत्साह
इवेंट में महिला हैवीवेट बॉक्सिंग की जानी-मानी खिलाड़ी नूपुर श्योराण युवाओं के साथ साइक्लिंग करती नजर आएंगी। कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी श्योराण का संघर्ष और सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
पूर्व भारतीय इंटरनेशनल हॉकी गोलकीपर और कोच योगिता बाली भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके अनुभव और नेतृत्व से युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी।
इसके अलावा, फेंसर ऋषिका खजूरिया, ट्रिपल जंप गोल्ड मेडलिस्ट निहारिका वशिष्ठ और अर्जुन अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष भृगुवंशी भी रैली का हिस्सा होंगे। पूर्व WWE स्टार शैंकी सिंह की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ेगा।
जन आंदोलन बन चुका है ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’
दिसंबर 2024 में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा शुरू की गई यह पहल अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। देशभर में 2.5 लाख से अधिक स्थानों पर 25 लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस अभियान का कई बार जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने इसे स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रीय कल्याण से जोड़ते हुए #FightObesity और #PollutionKaSolution जैसे अभियानों से जोड़ा है।
फिटनेस को बनाना है रोज़मर्रा की आदत
फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत 29 अगस्त 2019 को इस उद्देश्य से की गई थी कि फिटनेस को आमजन की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बनाया जाए। इसका लक्ष्य लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें अधिक सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट 
