हल्द्वानी में फिर बढ़ा चोरों का आतंक
हल्द्वानी। शहर में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार की रात चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कई वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दोनहरिया और किशोरी विहार इलाके में चोरों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े और अंदर रखे सामान पर हाथ साफ किया। चोरों ने लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान भी चोरी कर लिए।
स्थानीय लोगों ने इन घटनाओं की सूचना पुलिस को दी। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज में हुआ है, जिसमें दो चोर स्पष्ट रूप से कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह मामला हल्द्वानी कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है। शहरवासियों में चोरी की इन घटनाओं को लेकर भय का माहौल है और लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

