एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के सकुशल आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,
आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा और 02 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की हुई कार्यवाही,
126 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब व 1,725 लीटर कच्ची शराब बरामद। 14 लाख रूपये भी किये जब्त।
संक्षिप्त विवरणः-
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्री हरबन्स सिंह एसपी क्राईम/टै्रफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस के सर्किल/थानों मे सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा अधिनियम तथा 02 अभियुक्तों के विरूद्व गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा जनपद के थाना क्षेत्रों मे चैकिंग के दौरान निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 878 लीटर (98 पेटी) अवैध देशी शराब, 148 लीटर (28 पेटी) विदेशी तथा 1,725 लीटर कच्ची शराब बरामद तथा 14 लाख रूपये कैश जब्त किया गया है।
आज की कार्यवाही में
▪️काठगोदाम क्षेत्र में 02 अभियुक्तों को क्रमशः 04 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
▪️हल्द्वानी क्षेत्र में 01 अभियुक्त को क्रमशः 10 पेटी दबंग देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
▪️बनभूलपुरा क्षेत्र में 01 अभियुक्त को 05 इन्जैक्शन Buprenorphine व 05 इंजैक्शन Avil कुल 10 नशीले इन्जैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
