उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का सख्त आदेश, सभी रेन बसेरों में कंबल, रजाई और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था हो

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जरूरतमंदों की मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया कि रेन बसेरों में उचित व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि शहरों, कस्बों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय टीमों के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए…ताकि बेघर और जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सायंकाल में अलाव जलाने उनकी नियमित मॉनिटरिंग और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण की दैनिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक ठंड से बचाव और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें