देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चांदी का नाग बीते रविवार को चोरी हो गया। चांदी का यह नाग लगभग 200 ग्राम वजनी था और वर्षों से शिवलिंग के श्रृंगार का एक पवित्र हिस्सा रहा है।
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह चोरी सिर्फ एक भौतिक क्षति नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा और आस्था पर गहरा आघात है। श्रद्धालुओं के लिए यह घटना गहरे दुख और आक्रोश का कारण बनी हुई है।
मंदिर से जुड़े श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने इस घटना की लिखित शिकायत सोमवार को कैंट थाना में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरी की खबर सामने आते ही सेवा दल ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसकी पहचान और भूमिका की पुष्टि फिलहाल जांच का विषय है।
कैंट थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस व्यक्ति को मंदिर समिति ने पकड़ा है वह संदिग्ध है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की है…जो आरोपी की गिरफ्तारी और चांदी के नाग की बरामदगी के प्रयास में लगी है। पुलिस का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि भगवान शिव के मस्तक पर नाग को पुनः स्थापित किया जाए।
टपकेश्वर महादेव मंदिर: आस्था और इतिहास का संगम
देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है बल्कि यह हिंदू पौराणिक इतिहास का एक जीवंत प्रतीक भी है। माना जाता है कि यह मंदिर 6000 वर्ष से भी अधिक पुराना है और प्राकृतिक गुफा में स्थित है, जिसे द्रोण गुफा के नाम से जाना जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य ने इसी गुफा में तपस्या की थी। एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार जब उनके पुत्र अश्वत्थामा दूध के लिए रो रहे थे तब भगवान शिव उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए और गुफा की छत से दूध की धारा प्रवाहित की। यही धारा कालांतर में जल में परिवर्तित हो गई, जो आज भी शिवलिंग पर बूंद-बूंद टपकती रहती है…और यही कारण है कि इस स्थल को “टपकेश्वर” कहा जाता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
