pushkar

X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने अपने चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन चार वर्षों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए…वहीं सोशल मीडिया पर भी सरकार के कामकाज को लेकर चर्चा तेज रही।

यह भी पढ़ें 👉  गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप

चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal ट्रेंड करता रहा और लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने राज्य में हुए विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सरकार की योजनाओं और पहलों की सराहना की। प्रशांत कुमार ने लिखा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के जरिए युवाओं को ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर मिल रहे हैं…जिससे रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(दुखद) मॉर्निंग वॉक पर गए युवक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत से घर में कोहराम

मुकुल नाम के यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर काम किया है। कृषि, बागवानी और जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला

वहीं वर्षा सिंह ने लिखा कि बीते चार वर्षों में सुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता दी गई है। पारदर्शिता और त्वरित निर्णयों के कारण लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें