- कोटाबाग के फतेहपुर बैगड़ नाले में बहा युवक, तलाश जारी
कालाढूंगी : थाना कोटाबाग के चौकी कोटाबाग अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र के बैगड़ नाले में शाम 7बजे एक युवक बह गया। बाइक में 3 युवक सबार थे.2 यूवको का कोटाबाग़ सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार चल रहा है. वही 1 यूवक तलाश पुलिस प्रशासन जुटा है मगर अब तक 1 युवक का कुछ पता नहीं चला।
मनीष सती पुत्र स्वर्गीय विपिन चंद्र सती उम्र 29 वर्ष निवासी- रामनगर, नमन उपाध्याय पुत्र भुवन चंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी- रामनगर एवं बलवंत पुत्र पूरन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी- रामनगर मंगलवार को घूमने के लिए कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्र में आए हुए थे। तीनों युवक एक ही बाइक गाड़ी संख्या UK 19 B 4935 में सवार होकर कोटाबाग पहुंचे। देर शाम अत्यधिक बारिश होने से युवक बैगड़ नाले में फंसे गये। तीन युवकों में से दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक युवक मनीष सती पुत्र विपिन चंद सती नाले के तेज बहाव में बह गया।
चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत को घटना की सूचना स्थानीय समाजसेवी चंद्रप्रकाश सनवाल ने दी। चौकी कोटाबाग की टीम के साथ स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में देर रात तक जंगल में घूमते रहे। स्थानीय लोगों में चंद्रप्रकाश सनवाल, सूरज सनवाल, रोहित सनवाल, दीपक बधानी, ललित मोहन जोशी आदि सम्मिलित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
