हल्द्वानी- उत्तराखंड महिला आयोग का कैम्प कार्यालय हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित उत्तरांचल कॉलोनी में खुल गया । महिलाएं अब उत्पीड़न संबंधी शिकायतें सीधे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो के सम्मुख दर्ज करा सकेंगी । ‘तीन तलाक गर्ल’ के नाम से मशहूर शायरा बानो ने राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनने के बाद हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में कुमाऊं के पहले कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया । उपाध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय हर सोमवार को खुलेगा और वो सवेरे दस बजे से शाम पांच बजे तक बैठेंगी ।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- पुलवामा के शहीदों को यहां इस तरह किया जाता है याद, जानिए इस अनोखी श्रद्धांजलि के बारे में

महिलाएं अपने से जुड़े उत्पीड़न या अन्य मामलों को आयोग के सम्मुख बिना हिचक रख सकेंगी । सायरा बानो ने बताया कि राज्य महिला आयोग की तरफ से समय समय पर जागरूकता कैम्प चलाया जाएगा । उन्होंने ये भी बताया कि उनके उपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद तलाक समेत उत्पीड़न की 100 शिकायतें आईं हैं, जिनमें कुछ का समाधान हुआ और कुछ विचाराधान है । उन्होंने ये भी कहा कि वो पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर आश्वस्त हैं । शायरा बानो ने कहा कि राज्य की महिलाओं को महिला कानून के अंतर्गत बने कानून से सुरक्षित रखा जाएगा । इस मौके पर आयोग की पूर्व उपाधयक अमित लोहनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां गंदी हरकतें करते 3 महिलाओं समेत पांच लोग गिरफ्तार, ऐसे पहुची पुलिस


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 
