समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
सहायक लेखाकार की परीक्षा अब एक नवंबर को आयोजित होगी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। वहीं, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, कुछ परीक्षा की तिथियों में अभ्यर्थियों के अनुरोध के हिसाब से बदलाव किया गया है। इसी हिसाब से संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक, साहसिक खेल अधिकारी की परीक्षा अब 20 सितंबर के बजाए 18 अक्तूबर को होगी। कैमरामैन, प्राविधिक सहायक इतिहास की परीक्षा
वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर व अन्य समूह-ग के 101 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 17 से 19 अक्तूबर के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है। राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में ये भर्ती होगी, जिसमें आवास विभाग के 22 वैयक्तिक सहायक, आयुक्त कुमाऊं मंडल के 16 पद, वन निगम के 10 पद भी शामिल हैं। वैयक्तिक सहायक के लिए आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। 12वीं पास होने के साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग जरूरी है। आशुलिपिक के लिए 12वीं पास होने के साथ ही अंग्रेजी, हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट के साथ ही 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। अनारक्षित, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये शुल्क देय है।
अब 18 अक्तूबर के बजाए 20 सितंबर को होगी। सहायक लेखाकार की परीक्षा अब चार अक्तूबर के बजाय एक नवंबर को होगी। वैयक्तिक सहायक परीक्षा अब एक नवंबर के बजाए 20 दिसंबर को
होगी। विज्ञान इंटर, स्नातक स्तर के पदों की परीक्षा 17 जनवरी को ही होगी। इसके पूर्व के कैलेंडर में गलती से 2026 प्रकाशित हो गया था, जिसे 2027 किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
