उत्तराखंड में 101 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 14 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह-‘ग’ के 101 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 81/उ0अ0से0च0आ0/2026 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

आयोग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक मिलेगा। भर्ती के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 20 दिसंबर 2026 है।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक और आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 समेत विभिन्न पद शामिल हैं। विभागवार पदों में प्रमुख रूप से—
वैयक्तिक सहायक, वाणिज्य कर अधिकरण — 2 पद
वैयक्तिक सहायक, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी — 1 पद
वैयक्तिक सहायक, उत्तराखंड वन विकास निगम — 10 पद
वैयक्तिक सहायक, उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली — 2 पद
आशुलिपिक, उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण — 2 पद
आशुलिपिक ग्रेड-3, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड — 2 पद
आशुलिपिक ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 — 3 पद
वैयक्तिक सहायक, आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल — 16 पद
वैयक्तिक सहायक, ग्राम्य विकास विभाग — 8 पद
वैयक्तिक सहायक, स्टाम्प एवं निबंधन विभाग — 8 पद
वैयक्तिक सहायक, उच्च शिक्षा विभाग — 7 पद
वैयक्तिक सहायक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग — 6 पद
वैयक्तिक सहायक, लघु सिंचाई विभाग — 5 पद
वैयक्तिक सहायक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग — 3 पद
वैयक्तिक सहायक, उद्योग विभाग — 1 पद
वैयक्तिक सहायक, पंचायतीराज विभाग — 1 पद
वैयक्तिक सहायक, संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग, हल्द्वानी — 1 पद
वैयक्तिक सहायक, संभागीय खाद्य नियंत्रक गढ़वाल संभाग, देहरादून — 1 पद
वैयक्तिक सहायक, आवास विभाग — 22 पद
इस तरह कुल 101 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग और आशुलेखन परीक्षा
आयोग के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर रिक्तियों की संख्या के सापेक्ष चार गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की अर्हकारी (Qualifying) टंकण परीक्षा एवं आशुलेखन परीक्षा आयोजित होगी।
आवेदन के साथ दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करनी होगी। इसके अलावा संबंधित श्रेणी/उपश्रेणी के प्रमाण-पत्र तथा जिन पदों के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र अनिवार्य है, वहां अनुभव प्रमाण-पत्र भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि में किसी तरह का संशोधन होने पर इसकी सूचना आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आयोग डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा।
अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
