देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में SIR की प्रगति, दावे-आपत्तियों और आगे की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख में बदलाव किया है। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है।

24 लाख से ज्यादा नोटिसों पर सुनवाई पूरी
बैठक में SIR के तहत जारी नोटिसों की प्रगति की जानकारी भी दी गई। कुल 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 24 लाख 29 हजार से अधिक नोटिसों पर अब तक सुनवाई पूरी की जा चुकी है।
इसके अलावा फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों में भी 40 प्रतिशत से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी होने की जानकारी दी गई।
DSE और PSE मॉड्यूल होगा लागू
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि उत्तराखंड में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री यानी DSE और फोटो सिमिलर एंट्री यानी PSE मॉड्यूल लागू किया जाएगा।
इस प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम इन श्रेणियों में पाए जाएंगे….उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। संबंधित मतदाताओं को अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।
राजनीतिक दलों से लिए गए सुझाव
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए। निर्वाचन विभाग ने SIR की प्रक्रिया को लेकर अब तक हुई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्रतिनिधियों के सामने रखी।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
