देहरादून: गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में उत्तराखंड के पांच युवक भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही राज्यभर में शोक छा गया है।
इन पांच युवकों में टिहरी गढ़वाल के 24 वर्षीय सतीश राणा भी शामिल थे, जो बीते कई वर्षों से गोवा में काम कर रहे थे। सतीश अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे और माता-पिता के साथ-साथ छोटे भाई की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। परिजनों ने बताया कि वे जल्द ही सतीश की शादी की तैयारी कर रहे थे…जबकि सतीश अपने छोटे भाई को पढ़ाकर उसे सफल बनाना चाहते थे।
गांव चाह गाडोलिया में सतीश की मौत की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया। रिश्तेदार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार आग लगने के दौरान सतीश गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया…लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका परिवार गांव में खेती-बाड़ी के सहारे गुजारा करता है।
टिहरी से बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की है। राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि हर पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि सतीश का शव आज शाम तक टिहरी गढ़वाल लाया जाएगा।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री धामी ने गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि यदि कोई भी पीड़ित उत्तराखंड का निवासी है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क किया जाए और पूरी मदद मुहैया कराई जाए। गोवा के मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सभी घायल और प्रभावित लोगों को चिकित्सा व प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है….जिनमें उत्तराखंड के भी पांच परिवार शामिल हैं। गांव से लेकर प्रदेश तक इस घटना को लेकर गहरा शोक है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी 
