Rudrpur News- गदरपुर थाना क्षेत्र में कैश कलेक्शन कम्पनी के कर्मचारी से 25 हजार व टैब की दिन दहाड़े लूट का आज एसएसपी दलीप सिंह द्वारा खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। टीम द्वारा आरोपियो से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ₹14000 की नगदी एक लैपटॉप एक 12 बोर का तमंचा मय जिंदा कारतूस व एक 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
30 जुलाई को कैश कलेक्शन कम्पनी सशनक्रेडिट केअर नेटवर्क लिमिटेड का कर्मचारी फील्ड से कैश कलेक्शन कर लौट रहा था। तभी रूपपुर गाव के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमासो ने उसे रोक कर कैश 25 हजार व टैब लूट लिया। मामले की सूचना पर पहुची पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी से जानकारी लेते हुए जाच शुरू कर दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर घटना के आवरण के लिए चार टीमो का गठन किया गया। जाच के दौरान टीम को अहम सुराग लगे।
कल देर रात पुलिस ने गूलरभोज डेम से तीन आरोपी जतिन, जसेव व सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि लूट की घटना की रणनीति तैयार करने में हरमनप्रीत,जसवीर सिंह, व उस्मान भी सामिल थे। सभी ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद 4-4 हजार रुपये रख लिए। जिसके बाद जसवीर के घर दबिश देते हुए टीम ने हरमनप्रीत ओर जसवीर को गिरफ्तार किया गया। जबकि सुखविंदर सिंह भागने में कामियाब रहा। वही पुलिस अब पाँचो आरोपियो को कोर्ट में पेश करने जा रही है।
आरोपी जसेव निवासी भगवंत नगर थाना स्वार रामपुर, जतिन उर्फ जितेंद्र निवासी बेरिया दौलत थाना किला खेड़ा, हरमन प्रीत सिंह सेदनगर मुड़िया थाना मिलक थाना रामपुर, उस्मान अली भगवंत नगर थाना स्वार रामपुर, जसवीर सिंह कानपुर पश्चिमी थाना गदरपुर का रहने वाला है जबकि फरार आरोपी सुखविंदर सिंह उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 

