Haldwani News- हल्द्वानी में एक अनियंत्रित कार ने बैंक के बाहर पार्क किए गए 7 वाहनों को जोरदार टक्कर मारी और मां बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हुई लेकिन कार सवार मौका देकर फरार हो गया। अप पुलिस कार की जानकारी जुटाकर कार सवार की खोज बीन में जुटी है।
हल्द्वानी में बुधवार की दोपहर 1:30 बजे रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रही कार तेज स्पीड में होने के चलते अनियंत्रित हुई। जहां उसने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास में ही बैंक के बाहर पाक किए गए वाहनों को तेजी से टक्कर मार दी। इस दौरान वहां पर मौजूद 45 वर्षीय चंपा जोशी और 21 वर्षीय उनकी बेटी मेघा जोशी निवासी लालडांठ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई स्थानीय लोगों के एकत्र होने के बाद मौके से कार सवार फरार हो गया। सूचना पर टीपी नगर पुलिस चौकी ने मौके पर टीम भेजकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है और गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
