- पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यमकेश्वर के रिजॉर्ट में रेव पार्टी,37 युवक-युवतियां गिरफ्तार
पौड़ी। यमकेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल पुलिस टीम के साथ गंगा भोगपुर तल्ला स्थित इवाना रिजॉर्ट पहुंचे। यहां 28 पुरुष और नौ महिलाएं पार्टी करते हुए पकड़े गए।
गौरतलब है कि उपजिलाधिकारी यमकेश्वर ने मानसून व सुरक्षा को देखते हुए पहली जुलाई से क्षेत्र के सभी रिजॉर्ट और कैंपिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद होटल स्वामी प्रशांत ने नियमों की अनदेखी कर रिजॉर्ट का संचालन जारी रखा और अवैध रेव पार्टी का आयोजन किया।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक-युवतियों में अधिकांश बाहरी राज्यों से आए थे। रिजॉर्ट से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने साफ किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इन मुद्दों को लेकर राज भवन पहुंची कांग्रेस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी दिखाई दी तो जान ले अफसर: DM रयाल
भीमताल :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली विभागों की बैठक, सभी अधिकारियों को 10 मार्च तक पूर्ण बजट खर्च करने के निर्देश
रामनगर : रामनगर को मिले नए उप जिलाधिकारी, गोपाल चौहान ने संभाला कार्यभार
उत्तराखंड: अब स्मार्ट होगी पढ़ाई! शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने की तैयारी
उत्तराखंड: राजमार्ग को क्षति पहुंचाना पड़ा भारी, जिला प्रशासन ने लगाई लाखों की पेनल्टी
उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए बड़ा अपडेट: बदरीनाथ-केदारनाथ में वीडियो बनाना मना
उत्तराखंड: प्रदेश सरकार बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनने की तैयारी में, नई योजना पर काम शुरू
नैनीताल : नैनीताल जनपद से जुडी बड़ी खबर, यहां बम से उड़ाने की मिली धमकी
उत्तराखंड: यहां गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान खाक 
