हल्द्वानी – नैनीताल रोड पर लग गए लाल निशान
हल्द्वानी शहर में नैनीताल रोड चौड़ीकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। तीनपानी बाईपास से मंडी तक करीब 320 अतिक्रमणों पर जिला प्रशासन ने लाल निशान लगा दिए हैं। 10 किलोमीटर सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाना है। अतिक्रमण पूरी तरह हटते ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसके लिए यूयूएसडीए ने तैयारी तेज कर दी है।
एडीबी परियोजना के तहत नैनीताल रोड के साथ कालाढूंगी रोड पर भी चौड़ीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य प्रस्तावित है। नहर शिफ्टिंग के लिए सिंचाई विभाग को 6 मीटर अतिरिक्त भूमि की जरूरत पड़ेगी।
लाल निशान लगते ही स्थानीय लोगों में बेचैनी बढ़ी है। दशकों पुराने मकानों पर निशान लगने से निवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग की है।
इधर, डीएम ललित मोहन रयाल ने साफ कहा सड़क चौड़ीकरण होना तय है, चिह्नित अतिक्रमणों को जल्द हटाया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 
