देहरादून– उत्तराखंड में बेरोजगार युवकों के लिए अच्छी खबर है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 137 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। एतद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड सचिवालय / उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग / राजस्व परिषद कार्यालय में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त कुल 137 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या- A 1/E-3/DR (RO/ARO ) / 2023 दिनांक 08 सितम्बर 2023 को प्रकाशित किया जाएगा। उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 08 सितम्बर, 2023 से दिनांक 29 सितम्बर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रमुख तिथियां निम्नवत् है:-
- विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 08 सितम्बर, 2023
- ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर, 2023 ( रात्रि 11:59:59 बजे तक)
प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की
वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का
भली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान
हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज
उत्तराखंड में यहां जाम का ऐसा असर कि रेलवे फाटक भी नहीं हो सका बंद, 30 मिनट तक ट्रैक पर रुकी पैसेंजर ट्रेन 
