- देहरादून में प्रादेशिक सेना में भर्ती रैली 22 अप्रैल से
देहरादून। 127 इन्फैंट्री बटालियन प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स 22 से 26 अप्रैल 2024 तक देहरादून में भर्ती रैली आयोजित कर रही है। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार स्क्रीनिंग के लिए 22 अप्रैल को सुबह 6 बजे महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट पहुंचे। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव महेंद्र ग्राउंड गढ़ी कैंट में होगी भर्ती के मुताबिक यह रैली पुरुषों और महिलाओं के लिए राष्ट्र सेवा जारी रखने और राज्य के पर्यावरण में योगदान देने का एक बड़ा अवसर प्रस्तुत कर रही है। योग्य पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार जो 127 प्रादेशिक सेना बटालियन में शामिल होने के इच्छुक हैं, उन्हें 22 अप्रैल 2024 से 26 अप्रैल 2024 तक होने वाली इस रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
एमओईएफ/सीसी में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा वाली पूर्व महिला कर्मचारी और सभी पूर्व सैनिक रैली में भाग लेने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को यह तय करना होगा कि वे
नामांकन के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। 22 और 23 अप्रैल को दस्तावेजों की जांच और शारीरिक परीक्षण के साथ आगे बढ़ेगी, इसके बाद 23 से 26 अप्रैल 2024 तक सैनिक (ईएसएम) दहशदवार को अनिक सिन चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार होंगे। एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ), 82, सोल्जर (जनरल ड्यूटी), एक सोल्जर (शेफ कम्युनिटी) और एक सोल्जर (कारीगर – लकड़ी का काम करने वाला) के लिए भर्ती की जाएगी। पूर्व सैनिक सभी श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं और एमओईएफ/सीसी में न्यूनतम 20 वर्ष की सेवा वाली पूर्व महिला कर्मचारी जनरल ड्यूटी श्रेणी में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
बुक, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस (एजीआई) विस्तारित प्रमाणपत्र की मूल प्रति और 8 पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ लाना होगा। महिला उम्मीदवारों को संबंधित विभाग से अपना पेंशन ऑर्डर प्रमाणपत्र और 8 पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ के साथ 20 वर्षों तक सेवा से संबंधित प्रमाणपत्र लाना होगा। यह रैली पुरुषों और महिलाओं के लिए एक बार फिर रक्षा बलों में योगदान देने और राज्य और राष्ट्र की सेवा करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “देहरादून में प्रादेशिक सेना में भर्ती रैली 22 अप्रैल से”
Comments are closed.



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 

Ky Bina ex army wale ladke nhi aa skte is bharti m🤔🙏🙏