Haldwani News:रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बरसाती नाले में वाहन बह जाने से उत्तराखंड के लोकगायक की मौत हो गई। टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। लोक गायक की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया वही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
देर रात कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। बताया जा रहा है कि रात 2.30 बजे के आसपास दिल्ली से आ रही टाटा सूमो नाले में बह गई। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे। इस दौरान बड़ी मुश्किल से वाहन में सवार लाेगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग आगे बह गए। बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। आनन फानन में सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक प्रकाश चंद्र फुलारा की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। लेकिन कालाढूंगी से रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद फुलारा उत्तराखंड की लोक गायक थे वह कई लोकगीत गा चुके हैं। उनके निधन पर उत्तराखंड के लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी, बिशन हरियाला, लोकगायिका बबीता देवी, शिबू रावत, नवीन रावत और उत्तरांचल भ्रांति संस्थान दिल्ली ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू 

