हल्द्वानी : हल्दूचौड़ के रघुवर दत्त जोशी ने ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड ने 14वीं बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मारी बाजी, जीते 33 पदक।
  • हल्दूचौड़ के रघुवर दत्त जोशी ने ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान।

हल्दूचौड़। खेल जगत में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 4 से 7 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 14वीं बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक जीतकर समग्र चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम

टीम ने 19 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल कर राज्य का परचम बुलंद किया।

सबसे खास उपलब्धि रही हल्दूचौड़ निवासी रघुवर दत्त जोशी की, जिन्होंने मास्टर बी पुरुष वर्ग में ट्रायथल में स्वर्ण और बायथल में रजत पदक जीतकर न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से हल्दूचौड़ सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी

टीम के अन्य प्रमुख पदक विजेताओं में रितेश जोशी, योगिता जोशी, रुद्र जोशी, यशवी, यशवर्धन सिंह चौहान, अर्णा चौहान, भार्गवी रावत, ममता खाती, करण नेगी, आदित्य नेगी, नीरज नेगी और सक्षम प्रताप सिंह शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया।

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, राज्य आंदोलनकारी उमेश शर्मा, टीम अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह, कोच सुनीता चौहान और कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा सहित कई गणमान्य जनों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे

वहीं, डीएसओ ऊधम सिंह नगर जानकी कार्की, गोपाल बिष्ट, सुनील चौहान, एसएआई इंचार्ज नीरज कुमार, अपूर्व मेहरोत्रा, गौरव शर्मा, गीता भारद्वाज और रमेश खराकवाल ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखंड टीम का यह प्रदर्शन राज्य के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें