देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय न्यायिक आयोग अब 8 अक्तूबर को देहरादून में जनसुनवाई और संवाद करेगा। इस जनसुनवाई में आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी उन सभी लोगों की शिकायतें और सुझाव सुनेंगे…जो इस मामले से प्रभावित हैं या इसके संबंध में कोई तथ्यात्मक जानकारी साझा करना चाहते हैं।
यह जनसुनवाई देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी (IRDT) सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें आम नागरिकों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और अन्य संबंधित पक्षों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे आयोग के समक्ष अपना पक्ष रख सकें।
इससे पहले आयोग ने हल्द्वानी और टिहरी में जनसुनवाई आयोजित की थी, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और नागरिकों ने अपनी बात रखी थी। देहरादून की यह सुनवाई आयोग की कार्यवाही का अगला अहम चरण है।
क्या है पूरा मामला?
21 सितंबर को आयोजित UKSSSC परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आए थे। इसके बाद मामले ने तेजी पकड़ी और छात्रों ने लगातार आठ दिन तक विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं की नाराज़गी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे और मामले की CBI जांच की संस्तुति की।
इसी के साथ राज्य सरकार ने पूर्व न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में एक एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहराई से जांच हो सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 
