- उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का 48 घंटे का अलर्ट जारी
देहरादून – उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अगले 48 घंटे तक मौसम बेहद खराब रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बताया गया है कि 4000 फीट से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि इससे जलस्तर और यातायात व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन ने संबंधित जिलों में राहत दलों को सतर्क मोड पर रखा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 


