हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु बसों एवं टैक्सी में चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हैल्प लाईन नम्बर 181, एवं वन स्टॉप सेंटर जैसे योजनाओं के स्टीकर्स चस्पा करवाए जा रहे हैं। जिला प्रोवेशन महिला कल्याण अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि प्रथम चरण में हल्द्वानी डिपो, काठगोदाम डिपो एवं रामनगर क्षेत्र की बस एवं टैक्सी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा महिला कल्याण के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्टीकर्स चस्पा करे गए। जनपद की कुल 400 बस में ये स्टीकर्स चस्पा कराए जाएंगे।

प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि 1098 बच्चों के लिए एक निशुल्क आपातकालीन सेवा है जिसमे गुमशुदा बच्चे, संकट में फंसे बच्चे, जरूरत मंद बच्चे संपर्क कर सकते है साथ ही 181 हैल्प लाईन नम्बर संकट ग्रस्थ महिलाओं हेतु 24 घंटे चलने वाली निशुल्क आपातकालीन सेवा है
इन हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंद बच्चे एवं महिलाएं तत्पर संबंधी नंबर पर शिकायत कर लाभ ले सकती है। इससे सरकारी योजनाओं के प्रति आम जनमानस में भी सतर्कता बढ़ेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 
