हल्द्वानी/नैनीताल: दिल्ली ब्लास्ट के उत्तराखंड कनेक्शन के बाद नैनीताल जिले में पुलिस फोर्स को पूरी तरह मुस्तैद किया गया है। खुफिया विभाग ने भी अलर्ट मोड जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के बाद अब नैनीताल जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है।
सूत्रों के अनुसार सीमाओं पर चेकिंग अभियान के तहत दो दारोगा एसओ/एसएचओ और 12 सिपाही तैनात रहेंगे। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिले की पुलिस ने रुद्रपुर सीमा से जुड़े टांडा जंगल, सितारगंज सीमा से चोरगलिया, किच्छा मार्ग के आम्रपाली कॉलेज के पास, और काशीपुर-बाजपुर मार्ग के हल्दू व गड़प्पु बैरियर में फोर्स तैनात करने का निर्णय लिया है।
पहले चरण में पांच प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और बाद में इसे पूरे 13 प्वाइंटों तक बढ़ाया जाएगा। छह बैरियरों और अन्य उपकरणों के साथ पुलिस सीमा सुरक्षा और चेकिंग में पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
खुफिया विभाग के अनुसार दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं के तार उत्तराखंड से जुड़े हैं। आरोपित ने राज्य को शेफ मीटिंग प्वाइंट बताया था। इस पर एसटीएफ ने रुड़की, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गुप्त जांच शुरू कर रखी है।
पुलिस के निशाने पर विशेष समुदाय से जुड़े चिकित्सक और प्लेसमेंट एजेंसी संचालक हैं। जानकारी के अनुसार आरोपितों ने दिल्ली ब्लास्ट से पहले देहरादून और हरिद्वार के बीच कम से कम तीन बार यात्रा की थी। नैनीताल जिले में भी खुफिया विभाग लगातार इन पर नजर रख रहा है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि पुलिस मुख्यालय ने आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अंतरजनपदीय सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले की सीमा और शहर के 13 प्वाइंटों में पुलिस बल मौजूद रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 
