Pithoragarh News- गत रात्रि जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से प्रारंभिक सूचना अनुसार गांव के जामुनी तोक में लगभग 5 तथा सिरौउड़यार तोक में 2 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त होने तथा लगभग 7 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के तत्काल बाद घटना क्षेत्र में राजस्व,एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ तथा रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। तथा एनडीआरएफ क्षेत्र में जा रही है। अब तक तीन बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
उक्त घटना के संबंध में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आईआरएस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक घटना स्थल को रवाना हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू कार्य हैलीकॉप्टर से कराए जाने हेतु क्षेत्र में हैलीपैड तैयार किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान 
