- टिहरी: स्कूल से लौट रहे दो बच्चों की पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर
टिहरी गढ़वाल जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तहसील घनसाली के पिलखी-नैल मार्ग पर अचानक एक पेड़ गिरने से दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों छात्र-छात्रा स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान 16 वर्षीय आरभ बिष्ट पुत्र दरमियान सिंह, निवासी ग्राम नेल पिलखी, कक्षा 10, एवं 14 वर्षीय मानसी पुत्री ईश्वर सिंह, निवासी ग्राम नेल पिलखी, कक्षा 9 के रूप में हुई है। दोनों बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में पढ़ाई कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बच्चे पिलखी-नैल मार्ग पर पहुंचे, एक भारी-भरकम पेड़ अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में पुराने और जर्जर पेड़ों की तत्काल छंटाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।
प्रशासन की ओर से शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी जा रही है, वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग
उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती
उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत
उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला
उत्तराखंड: मुझे पता नहीं था ये गंगा है…ऋषिकेश में पर्यटक की दलील सुन भड़के युवा
उत्तराखंड: इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित 
