हल्द्वानी- विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 28 जनवरी को पूरी हो गई थी। इसके बाद जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की थी। आयोग को सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र की जांच करनी थी और यह देखना था कि इन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही है या नहीं। बता दें नामांकन पत्र जांच में सही पाए जाने के बाद ही प्रत्याशी को चुनाव लड़ने की हरी झंडी मिलती है।
इसी अग्नि परीक्षा में नैनीताल जिले के सभी प्रत्याशियों ने सफलता पाई है। बता दें कि नैनीताल जिले के 72 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इन सभी के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं। अब प्रत्याशियों की असली परीक्षा 14 फरवरी को मतदान के दिन होनी है। जिसके नतीजे 10 मार्च को परिणाम स्वरुप आएंगे।
बता दें कि नैनीताल जिले की लालकुआं-हल्द्वानी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 14-14 प्रत्याशी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं कालाढूंगी और रामनगर सीट से 13-13 प्रत्याशी मैदान पर है। भीमताल में 11 और नैनीताल में सबसे कम 7 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लालकुआं सीट पर हर किसी की नजर इसलिए है क्योंकि यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
बता दें निर्वाचन आयोग ने नाम वापसी के लिए 31 जनवरी का दिन तय किया है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की असली लिस्ट जारी हो जाएगी। नाम वापसी इसलिए जरूरी हो जाती है क्योंकि कई दल बागी नेताओं को मनाने की तैयारी में है। भाजपा और कांग्रेस खासकर नहीं चाहेंगे कि उनके अधिकृत प्रत्याशियों को बागी दावेदारों से खतरा हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
