हल्द्वानी :(बड़ी खबर) RTE में निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन पत्र 25 मार्च तक भरे जा सकेंगे। पहली कक्षा में उन्हीं बच्चों को प्रवेश मिलेगा, जिनकी 31 मार्च तक उम्र छह वर्ष पूरी हो जाएगी।

सीईओ कार्यालय के अनुसार आरटीई इच्छुक अभ्यर्थी rteonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। चार से 25 मार्च तक इच्छुक अभ्यर्थी rteonline.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों और संबंधित अभिलेखों को

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 26 मार्च तक जमा किया जाएगा। विद्यालयों में प्रवेश के लिए 5 अप्रैल को लॉटरी प्रक्रिया होगी। सात अप्रैल को बीईओ कार्यालय और पोर्टल पर परिणाम उपलब्ध होंगे। चयनित छात्र-छात्राओं को 7 से 20 अप्रैल तक निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग

सीईओ पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। अधिनियम के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को उनके वार्ड या ग्राम पंचायत के निजी विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात

इसमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार वहन करती है। लॉटरी माध्यम से चयन प्रक्रिया होगी। पहली कक्षा में छह वर्ष पूरे होने पर ही निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें