- शराब की ओवर रेटिंग पर ग्राहक ने कहा SDM नैनीताल हूं मै,सुनते ही सेल्समैन के उड़े होंश।
नैनीताल- उत्तराखण्ड के भीमताल में लगातार शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग के मामले में एस.डी.एम.नवाज़िश खलिक ने ग्राहक बनकर रियलिटी चैक किया तो शिकायतें सत्य पाई गई। उन्होंने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी वंदना सिंह और जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी है।
नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में शराब की दुकानों में ओवर रेट शराब बिकने की सोशियल मीडिया व अन्य माध्यमों से शिकायतें आई थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने एस.डी.एम.नैनीताल को इसकी सत्यता जानने के लिए भेजा। एस.डी.एम.नवाजिश खलिक भीमताल की शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने शराब की एक बोतल खरीदी और उसमें ओवर रेट लेने पर सेल्स मैन से सवाल किया। ये पूरा नजारा वीडियो में कैद हो गया। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अपना पद बताया और फिर दुकान व लाइसेंस संबंधी दस्तावेज चैक किये।
बताया गया कि दुकान पर स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया, साथ ही उपभोक्ताओं से नियम विरुद्ध स्वाइप मशीन के माध्यम से अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा था। एस.डी.एम. ने संबंधित कर्मियों से जवाब-तलब किया और पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से एम.आर.पी.से ज्यादा रेट वसूलना कानूनन जुर्म है और भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का सख्त एक्शन, 150 होम स्टे निरस्त, 55 पर अर्थ दंड
हल्द्वानी : आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक का भव्य विमोचन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर शहर के विभिन्न कार्यों की समीक्षा
देहरादून :(बड़ी खबर) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल
उत्तराखंड: होटल का दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, कमरे में मिले दो शव
उत्तराखंड: जांच में खुली पोल! फर्जी दस्तावेजों के सहारे मिली नौकरी, शिक्षक की सेवा समाप्त 

