ऑटो-ई-रिक्शा पर सख्ती, 41 चालान, 14 वाहन सीज़
प्रशासन और परिवहन विभाग का संयुक्त अभियान, SOP उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

हल्द्वानी। नगर क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा संचालन को सुरक्षित, मर्यादित और नियंत्रित बनाने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर बुधवार को एक संयुक्त प्रवर्तन और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का संचालन नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, एआरटीओ प्रवर्तन जितेन्द्र सिंगवान और परिवहन कर अधिकारी अपराजिता गैरोला के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान कुल 41 ऑटो रिक्शा चालकों के चालान किए गए, जबकि 14 ऑटो को मौके पर सीज़ कर दिया गया। ये वाहन या तो बिना वैध परमिट के चल रहे थे या फिर मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) के आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे थे।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद चालकों को SOP के नियमों की जानकारी देते हुए यह स्पष्ट किया कि ऑटो में चालक सीट के पीछे आयरन रॉड अनिवार्य है, फोल्डिंग सीट पर पूर्ण प्रतिबंध है और हर वाहन में चालक/मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और परमिट की जानकारी चस्पा होना चाहिए। साथ ही, यात्रियों की सुविधा और आपात स्थिति के लिए 112, 1091, 100 और 108 जैसे हेल्पलाइन नंबरों को स्पष्ट रूप से वाहन के अंदर प्रदर्शित करना जरूरी है।
प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए कि यात्रियों को केवल वाहन की बाईं ओर से (सुरक्षित दिशा) से चढ़ाया और उतारा जाए, और विशेष रूप से महिलाओं, छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान शहर में अनधिकृत संचालन, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में ऐसे प्रवर्तन अभियान और सख्ती से चलाए जाएंगे ताकि हल्द्वानी में सार्वजनिक परिवहन सुरक्षित और अनुशासित बन सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
