- हल्द्वानी: अपर जिलाधिकारी द्वारा नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों की समीक्षा
अपर जिलाधिकारी, विवेक राय, ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय हल्द्वानी पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी ब्लॉक में 60 ग्राम पंचायत, 39 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 4 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉकों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो लगातार चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। उप जिलाधिकारियों द्वारा भी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। किसी भी समस्या की स्थिति में नोडल अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर आमजन में उत्साह देखा जा रहा है और लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। आज हल्द्वानी ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान एवं दो बीडीसी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संभावित भूस्खलन अथवा सड़क मार्ग अवरोध वाले क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों एवं इंजीनियरों की 24 घंटे की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर असगर, नोडल अधिकारीगण एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
