नैनीताल : DM नैनीताल के निर्देश पर जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण


नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल के सभी आठ विकासखंडों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में शत-प्रतिशत आउटपुट दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान


दिसंबर माह के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 436 जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से सभी 436 प्रमाण पत्र समयबद्ध रूप से जारी कर दिए गए। इसी प्रकार 272 मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन आए, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 272 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास


जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों को सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित समयसीमा में आम जनता के आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें