अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन जुलाई तक रात 11 से प्रात पांच बजे तक हल्के और भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहन वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही करेंगे।
दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 विस्तार (नया-109) के किमी 56 क्वारब पुल के पास हिल साइड की ओर करीब 200 मीटर लंबाई में भू स्खलन जोन बन गया है। लगातार मलबा और बोल्डर गिरने के कारण खतरा बना हुआ है।
सुलभ और सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत पोकलैंड, जेसीबी मशीन और टिप्पर लगाते हुए क्षतिग्रस्त भाग में पहाड़ी की ओर हिल कटिंग कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान वाहनों का संचालन अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक, खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग से होगा।
- राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में क्वारब पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा आदि कुछ-कुछ समय अंतराल पर गिरना जारी है। इस कारण एनएच रात्रि में यातायात के लिए असुरक्षित है। बृहस्पतिवार से तीन जुलाई तक रात्रि 11 बजे से प्रातः पांच बजे तक मार्ग को हल्के और भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है। आलोक कुमार पांडेय, जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
