गैरसैंण- उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र करने के साथ-साथ आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं त्रिवेंद्र कैबिनेट ने 12 फैसलों पर मुहर लगाई है जिसमें देहरादून में देव भूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी के विधेयक पर मुहर लगाई है, साथ ही उधम सिंह नगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी के विधेयक को भी मुहर लगाई है इसके अलावा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम 2021 में संशोधन को मंजूरी मिली है, इसके अलावा ग्राम पंचायत लालपुर उधम सिंह नगर को नगर पंचायत बनाए जाने पर भी मंजूरी दी गई है। साथ ही ग्राम पंचायत सिरौलीकला उधम सिंह नगर को भी नगर पंचायत बनाए जाने को मंजूरी मिली है इसके अलावा कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं।
यह भी पढ़े 👉उधम सिंह नगर- प्रसिद्ध चैती मेले की तैयारियां शुरू, DM रंजना ने दिए यह निर्देश, ऐसे होगा मेला
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (बधाई) 15 साल की नीलम का सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।
उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1959)(संशोधन) विधेयक, 2021 प्रख्यापित किया गया।
उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 (अधिनियम संख्या 16, वर्ष 2018) में संशोधन किया गया।
हरिद्वार कुम्भ मेला-2021 हेतु भारत सरकार द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा की गयी कार्यवाही को मंजूरी।
ग्राम पंचायत थलीसैंण, पौड़ी जनपद।
ग्राम पंचायत लालपुर जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।
श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालन हेतु पंदों के सृजन को मंजूरी।
उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन अधिनियम 2019 की धारा 48 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम बोर्डमें नामांकित सदस्यों की अर्हता निर्धारण हेतु नियमावली प्रख्यापित।
ग्राम पंचायत सिरौलीकला, जनपद उधमसिंह नगर को नगर पंचायत बनाये जाने को मंजूरी।
प्रदेश के जनपद देहरादून में देवभूमि उत्तराख्ण्ड विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।
प्रदेश के जनपद उधमसिंहनगर में सूरजमल विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी विधेयक।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय अधिनियम, 2021 में संशोधन मंजूरी।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- (अभी-अभी) यहां अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 
