नैनीताल:- उत्तराखंड के नैनीताल में एक आवासीय भवन में आग लगने से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया । गनीमत रही कि जुड़े हुए पांच अन्य परिवारों वाले घर बच गए ।नैनीताल के कैलाखान क्षेत्र में आज सवेरे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही भवन का कमरा पूरी तरह से जल गया ।

मकान के दोमंजिले कमरे में लगी आग पर घरवालों और स्थानीय निवासियों ने काबू पाने का पुरजोर प्रयत्न किया । जानकारी के अनुसार आग का शिकार क्वाटर कैलाखान के पिगरी क्षेत्र में सुभम सोनकर का बताया जा रहा है । स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग और तल्लीताल पुलिस को दी, जिसके बाद दोनों ने ही आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग पर काबू होने तक भवन की ऊपरी मंजिल जलकर खाक हो गई । गनीमत रही कि आग बड़े भवन के अन्य पांच घरों तक नहीं पहुंची, नहीं तो पांच अन्य परिवार भी प्रभावित होते ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
