नैनीताल – कोषागार से पेंशन आहरित करने वाले पेंशनरों जिनके आधार नम्बर कोषागार में उनके पेंशन डाटा में अपडेट नही हो पाये हैं सम्बन्धित पेंशनर कोषागार व उपकोषागार में अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट करा सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने बताया कि जनपद के कोषागार एवं उपकोषागार से पंेशन आहरित कर रहे 5000 पेंशनरों ने स्वयं का आधार नम्बर को पीपीओ से लिंक वर्तमान तक नही किया है। जिसके कारण कोषागार एवं उपकोषागार में डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र सम्बन्धी कार्य सुगमता से सम्पन्न नही हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के पीपीओ के डाटा से लिंक होने की दशा में जीवित प्रमाण पत्र को बायोमैट्रिक्स के माध्यम से पुनः वैध कराना आसान हो जाता है। इससे पेंशन भुगतान में वित्तीय अनियमिता और राजकीय धन के गबन होने की सम्भावना भी नही होती है।
मुख्य कोषाधिकारी श्री राणा ने जनपद के पेंशनरों से अपील की है कि जिन पेंशनरों ने अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट नही कराया है वे कोषागार एवं उपकोषागार में अपना पेेंशन डाटा अपडेट करा सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र 
