कालाढूंगी- जैसे जैसे 2022 नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनावी सारगर्मियाँ बढ़ने लगी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज कालाढूंगी विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान मे राजीव गाँधी पंचायतीराज के के कुमाउँ मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने स्वराज आश्रम हल्द्वानी में दावेदारी कर अपना आवेदन पत्र जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राहुल छीमवाल एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया के समक्ष प्रस्तुत किया।
तिवारी लम्बे समय कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों मे रहकर संगठन को मजबूती दिलाने के साथ साथ सामाजिक संगठनों से जुड़ कर लोगों की सेवा में निरंतर जुटे हुए है । चाहे वह कोरोना काल का समय हो या क्षेत्र के कोई भी जनहित के मुद्दे हो वह दिन रात लोगों के साथ खड़े रहते है । तिवारी पूर्व मे सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य रहे एवं भारी मतों से विजय हुए। श्री तिवारी ने कहा की जनता का अपार जनसमर्थन उनके साथ है, ऐसे मे अगर कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताती है तो निश्चित ही कालाढूंगी सीट पर वह विजय होकर युवा होने के साथ साथ युवा विधायक बन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे एवं संगठन का उनके प्रति इस विश्वास को सफल बनाने में कामयाब होगें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
