बेतालघाट (नैनीताल) : बेतालघाट ब्लॉक के ओखलढुंगा में मंगलवार देर शाम को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। भीड़ के पहुंचने तक गुलदार महिला का शव क्षत-विक्षत कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, ओखलढुंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी रोज की तरह मंगलवार को घर के पास जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। जब तक लोगों को इसकी भनक लगती तब तक गुलदार ने महिला को बुरी तरह नोंच कर मार डाला। आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। देर रात डीएफओ व रेंजर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर परिवार को सांत्वना दी। परिवार के मुताबिक शांति देवी के दो बेटे हैं। उनके पति घर पर ही खेती का कार्य करते हैं। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है।
बेतालघाट निवासी शांति का क्षत-विक्षत शव बरामद
गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनाकर की जानकारी जुटा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश चंद्र ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश 
