देहरादून :(बड़ी खबर) 11 से बदलेगा 7 जिलों में मौसम, होगी बारिश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • 11 से बदलेगा 7 जिलों में मौसम, होगी बारिश,

देहरादून : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में इस समय शीत दिवस की स्थिति बनी है तो सुबह और रात को कोहरा छाया हुआ है। मंगलवार को यहां सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी 10 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 जनवरी को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है। मंगलवार को कुमाऊं में सबसे कम तापमान मुक्तेश्वर में

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
  • मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय छाया कोहरा

दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 15.1 जबकि न्यूनतम 2.8 डिग्री रहा। इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 14.5 तो न्यूनतम 8.9 डिग्री रहा। देहरादून व नई टिहरी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 20.6-7.4 व 14.2-3.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय उथला कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें