Haldwani News: अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाना वाला नैनीताल जिला इन दिनों पूरे विश्व में छाया हुआ है। जी हां उसके प्राकृतिक सुंदरता ने ही उसे यह उपलब्धि दिलाई है। पर्यटकों की पहली पसंद वाले नैनीताल जिले का महेशखान इन दिनों खूब चर्चाओं पर है। महेशखान का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। पर्यावरण व जल संरक्षण से जुड़े दुनिया भर के लोगों के लिए महेश खान आकर्षण का केंद्र बन गया है। आइये जानते है पूरा मामला…
अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तेलंगाना के प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) मोहन परगाईं (Mohan Pargaien IFS) ने यह वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट किया था। इसी वीडियाे को जब नार्वे के पूर्व पर्यावरण मंत्री व संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एरिक सोलहेम ने भी अपने टि्वटर हैंडल से अपडेट किया तो इसकी चर्चा दुनिया भर में होने लगी।
एरिक ने लिखा है, भूजल को रिचार्ज करने का यह जंगल बहुत अच्छा है। हम सभी पौधे लगाएं और पानी व मिट्टी बचाएं। इस पोस्ट पर हजारों कमेंट आ रहे हैं और इसे 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। लोग महेशखान के जंगल की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। आइएफएस मोहन परगाईं ने नौ नवंबर को यह वीडियो अपलोड करते हुए लिखा था, ‘अच्छा जंगल किस तरह भूजल को रिचार्ज करने में मदद करता है।’ वैसे भी परगाईं वनों के महत्व व संरक्षण को लेकर दुनिया भर में जागरूकता फैलाते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
