उत्तराखंड में नैनीताल के बड़ा बाजार की एक दुकान में आग लग गई । व्यस्त बाजार की बन्द दुकान में आग का धुआं आने से सतर्क लोगों ने फायर सर्विस को बुलाया और मिलकर आग पर काबू पाया । लकड़ी की पुरानी बाजार में लगी आग विकराल रूप ले सकती थी । नैनीताल की मल्लीताल बाजार में शुक्रवार दोपहर को शिवा रेस्टोरेंट के सामने एक खिलौनों की दुकार से राहगीरों ने धुआं आते देखा । तत्काल इसकी जानकारी व्यापारियों तक पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया गया ।
दमकल विभाग के आने से पहले स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बन्द दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाने की तलाश की । आग दुकान के अंदर के कमरे में लगी थी । आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। पहले तो व्यापारियों ने खुद फायर एक्सटेंगयुशर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेज होने और फायर के जवानों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया । दुकान में लगी आग, अगल बगल की दुकानों और ऊपर के दूसरे घरों में भी भारी नुकसान कर सकती थी ।
खिलौने की दुकान चलाने वाले शानू और आशु का कहना है कि वो शटर बन्द करके नमाज़ पढ़ने गए थे और उन्हें आग लगने की खबर आई । बताया गया है कि दुकानदार ने इन्वर्टर के ऊपर रजाई गद्दे डाले थे जिससे आग फैल गई ।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- जिले में ऑक्सीजन की नई कोई कमी, DM धीराज ने दिए अब ये खास निर्देश
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- लॉकडाउन के मूड में नहीं सरकार, शादी में और कम हो सकती है संख्या !
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- इन कार्यालयों को छोड़कर बाकी सब रहेंगे बंद, DM ने दिए निर्देश
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- सुशीला तिवारी अस्पताल में आज से ओपीडी बंद, मरीजों को उठानी पड़ेगी यह परेशानी
यह भी पढ़े 👉देहरादून- कोरोना को देखते हुए 3 IAS अधिकारियों को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
