देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सरकार हर दिन नई गाइडलाइन जारी कर रही। आज से प्रदेश में सरकारी कार्यालय तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि वह अभी प्रदेश में लाकडाउन के पक्ष में नहीं है। लेकिन नियमों का पालन कड़ाई से कराया जायेगा। गुरुवार को हुई मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की एक अनौपचारिक बैठक में इस पर सहमति बनी। बैठक में यह तय किया गया कि भीड़भाड़ रोकने के लिए राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी जाए। वहीं विवाह समारोहों में शामिल होने के लिए अधिकतम व्यक्तियों की संख्या 50 रखने का निर्णय लिया गया। इसकी पुष्टि सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की।
गुरुवार को मंत्री परिषद की अनौपचारिक बैठक कर कोरोना संकमण की स्थिति पर विमर्श किया गया। बैठक में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने सुझाव दिये कि बेकाबू हालात पर लगाम लगाने के लिए राज्य में कम से कम 10 दिन कोरोना कफ्र्यू लगाया चाहिए। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार फिलहाल सरकार लाकडाउन नहीं करेगी। कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। वहीेंविवाह समारोहों में अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाए। अभी 100 व्यक्ति शामिल होने की अनुमति है। इस संबंध में संशोधित आदेश शासन द्वारा जारी किए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- लॉकडाउन के मूड में नहीं सरकार, शादी में और कम हो सकती है संख्या !”
Comments are closed.



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 

Lockdown 1 week complsery.