Nainital News- सरोवरनगरी में शुक्रवार को सुबह-सुबह एक हादसा हो गया। सुबह करीब पांच बजे गांव से सब्जियां लेकर हल्द्वानी मंडी जा रहा एक वाहन बल्दियाखान के पास सड़क पर पलट गया। दुर्योग से वाहन चालक पलटे हुए वाहन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही वाहन के भार से कुचलकर मौत हो गई।
तल्लीताल थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि बल्दियाखान के पास एक मैक्स यूटिलिटी वाहन संख्या यूए04डी-8595 पलट गया है। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि निकटवर्ती ग्राम रूसी निवासी 35 वर्षीय वाहन चालक सुंदर सिह मेहरा पुत्र हरक सिंह व यहीं के खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह रूसी गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे तभी बल्दिया खान के पास चालक की ओर का दरवाजा अचानक खुल गया।

चालक ने उसे बंद करने की कोशिश की तो ध्यान भटकने से वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी की टकरा कर पलट गया। इससे चालक सुंदर सिंह की मौके पर वाहन के नीचे कुचल जाने से मृत्यु हो गई। जबकि अन्य सवार खगन सिंह को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मृतक के शव को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय भिजवाया, जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के उपरांत घर भेज दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
PM मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, धामी ने किया 7.52 करोड़ के घाट का लोकार्पण
‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग 
