Naninital News: नोटबंदी को कई समय हो चुका है, लेकिन अभी भी 1000 और 500 रूपये के पुराने नोट नजर आ रहे है। नोटबंदी के बाद कई लोगों ने नदियों में भी अपने नोट बहा दिये थे। अब खबर उत्तराखंड के नैनीताल से सामने आ रही है। जहां जंगल में 1000 रूपये और 500 रूपये के नोट बरामद हुए, जिन्हें देखने के लिए लोग पहुंच गये। हुआ यूं कि एक कुत्ता खाई में गिर गया। उसके बचाने के लिए क्षेत्र के कुछ युवक पहाड़ी से खाई की ओर उतरे। जैसे ही वह खाई में उतरे नीचे देखा तो हैरान रह गये। नीचे 1000 और 500 रूपये के नोट बिखरे पड़े थे।
पुराने नोट मिलने की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों से पूछताछ की और खाई में उतरकर 1000 के 18 नोट और 500 के 16 नोट बरामद किये। पुलिस ने बताया कि मौके पर प्रतिबंधित नोट के अवशेष भी पड़े थे। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी का कहना है कि जंगल से पुराने 26 हजार रूपये के नोट बरामद हुए है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी के बाद इन नोटों को प्रतिबंधित कर दिया था। पुलिस लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 
