पौड़ी/ उधम सिंह नगर- उत्तराखंड में शिक्षकों के लापरवाही के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, और ताजा मामला पौड़ी और उधम सिंह नगर से आया है। जहां पौड़ी जिले में बच्चों से बर्तन कपड़े धुलवाने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ उधम सिंह नगर में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भादसी की एक वीडियो जून माह में सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें स्कूल की एक छात्रा शिक्षिका के घर के कपड़े और बर्तन धो रही थी 7 जुलाई को इस मामले में उप शिक्षा अधिकारी यम्केश्वर ने विद्यालय का स्थली निरीक्षण किया जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 26 जून को यह वीडियो बनाया था पूछताछ में एक छात्रा ने कपड़े और बर्तन धोने की बात भी स्वीकारी जिस पर प्रधानाध्यापिका से जवाब मांगा गया तो प्रधानाध्यापिका ने कहा कि उनके हाथ में चोट लग गई थी, उस समय छात्रा ने कपड़े तार पर सुखाने के लिए डाले थे लेकिन उन्होंने छात्रा से कपड़े नहीं धुलवाये। मामले में प्रधानाध्यापिका को उप शिक्षा अधिकारी यम्केश्वर कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है। डीईओ बेसिक ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल को सौंपकर 20 जिलों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे 
