Ankit Murder case: कारोबारी अंकित हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी नौकरानी और नौकर को हल्द्वानी पुलिस ने पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया है। इससे पहले हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डोली और उसके प्रेमी दीप कांडपाल और सपेरे रामनाथ को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस और एसओजी टीम ने राम अवतार और ऊषा को पश्चिमी बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया। नैनीताल पुलिस ने दोनों पर 50- 50 हजार का ईनाम घोषित किया था।
बता दें कि विगत 15 जुलाई को कारोबारी अंकित की लाश उसी की कार में तीनपानी बाईपास के पास मिली थी जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट चिकित्सको ने सांप के काटने की पुष्टि की। पुलिस की जांच में अंकित की हत्या का मामला सामने आया। उसके बाद पुलिस ने हत्याकांड में सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रामनाथ ने हत्याकांड के सारे राज खोल दिए। जिसमें हत्याकांड शामिल माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल और नौकरानी उषा और उसका पति रामअवतार के शामिल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने माही और उसके प्रेमी दीप कांडपाल को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। इस मामले में अभी तक पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड के बाद फरार चल रहे नौकरानी उषा और उसका पति राम अवतार को पुलिस और एसओजी की टीम ने पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ऊषा ने बताया कि दो साल पहले माही का इनसे संपर्क हुआ। ऊषा उसके घर पर झाड़ू पोछा और खाना बनाने का काम करती थी। ऊषा और माही दोनों को शराब पीने की आदत थी। ऐसे में अक्सर दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। कभी कभी माही ऊषा की झोपड़ी में भी चली जाती थी। इसी बात को लेकर अंकित चिढ़ता था। ऊषा के पति ने जिस जमीन पर झोपड़ी बना रखी थी। उस खेत मालिक को अंकित ने भड़का दिया। जिससे मालिक ने उससे जमीन खाली करवा दी। जिस कारण वह अंकित से रंजिश रखने लगे थे। माही द्वारा जब अंकित की हत्या का प्लान बनाया तो वह भी शामिल हो गए। हत्याकांड के बाद वह फरार हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारिंकर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

