Nainital News- नैनीताल के मटियाली गांव में ढाई वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतारने वाला खूंखार गुलदार पिंजरे में कैद हो गया । फारेस्ट टीम गुलदार को रानीबाग रैस्क्यू सेंटर लेकर जाने की बात कह रही है ।
शुक्रवार देर शाम नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट के मटियाली गांव में ढाई वर्षीय बालक घर के आंगन से गायब हो गया था । आशंका जताई गई थी की बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया होगा । सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की लेकिन धोर अंधेरे के कारण कुछ अता पता नहीं चल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैपाल निवासी भानु राणा और उनकी पत्नी मीना राणा अपने दो पुत्रों, 4 वर्षीय पीयूष और ढाई वर्षीय राघव के साथ गांव में रहते हैं ।
देर शाम राघव कमरे से निकलकर घर के आंगन में पहुंच गया और अचानक लापता हो गया । माना गया कि घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया । बच्चे को शिकार बनाकर गुलदार वन क्षेत्र में गायब हो गया । बच्चे के बाहर जाने की जानकारी होने पर मां उसे लेने के लिये बाहर आयी तो बच्चा नहीं मिला ।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि शाम को कुछ लोगों ने उस क्षेत्र में गुलदार को देखा था । घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही राघव की तलाश शुरू हो गई । शुक्रवार रात के बाद शनिवार सवेरे तलाश के दौरान राघव का श्रत विक्षत शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से बरामद हो गया । दोपहर में वन विभाग ने जंगल के उस हिस्से में पिंजरा लगा दिया जिसमें रात होते होते एक गुलदार फंस गया ।
विभाग के आर.ओ.भोपाल सिंह मेहता ने बताया कि गुलदार को परीक्षण के लिए रानीबाग रैस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 
